BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी, NDA को 400 पार करने के लिए BJP को 370 पार करना होगा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 फरवरी 2024): पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वो देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सब को जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी BJP को ही मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं। राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा कार्यकर्ता वर्ष भर अपना हर घंटा इस उद्देश्य के लिए समर्पित करता है। जैसे-जैसे हम अगले 100 दिन करीब आ रहे हैं, यह जरूरी है कि हम नई ऊर्जा, उत्साह और विश्वास के साथ काम करें। युवाओं के 18 साल की उम्र में आने के साथ, अब उनके पास 18वीं लोकसभा के लिए अपने नेताओं को चुनने का अवसर है। अगले 100 दिनों में, हमारा लक्ष्य हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर क्षेत्र और हर समुदाय को एकजुट करना और उनसे जुड़ना है। लोगों का विश्वास अर्जित करना आवश्यक है और सामूहिक प्रयासों से भाजपा को अब तक के सर्वोच्च जनादेश के साथ देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा

पीएम ने कहा कि आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं।।भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपने देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो, उन्होंने अपना मिशन जारी रखा।

पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच साल हमारे विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लंबी छलांग लगाने के लिए अथक प्रयास करना चाहिए। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, पहला कदम सरकार बनाने के लिए भाजपा की शानदार वापसी है। ‘एनडीए सरकार, 400 पार’ की गूंज है. इसे वास्तविकता बनाने के लिए, भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में 370 से अधिक सीटें हासिल करनी होंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा।मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अपनी खुशी के लिए जीता हूं। मैं राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि भारत के लाभ के लिए भाजपा के लिए तीसरे कार्यकाल की वकालत कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्रयास भारत के लोगों को समर्पित हैं।’ भारतीयों के सपने मेरी प्रतिबद्धता हैं। हमे गर्व है कि हम बीजेपी की ऐसी संस्कृति का हिस्सा है, जिसमें मंत्रालय में रिकॉर्ड OBC प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है। हमारी सरकार सबके लिए है। सबका साथ, सबका विकास हमारे काम से ही झलकता है। विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।