दिल्ली: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (16 सितंबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंडावली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंडावली पुलिस ने 15 सितंबर को साउथ गणेश नगर में एक होटल से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन लड़कियां शामिल हैं। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को कहा कि “15 सितंबर को मंडावली पुलिस ने साउथ गणेश नगर में एक होटल से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था और तीन लड़कियों समेत छह लोगों को पकड़ा था। मंडावली थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एमसीडी को सूचित किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।”