अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रामलला के दर्शन करेंगे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 फरवरी 2024): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार जनों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रामलला के सा दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

आपको बता दें कि आज सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी परिवारजनों एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राम मंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल ने रविवार को ही कहा था कि वह सपरिवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं हुए थे शामिल

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे उन्होंने कहा था कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला और अब सीएम केजरीवाल अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।