वसंत ऋतु के आगमन पर ट्यूलिप के फूलों से गुलजार हुआ लुटियंस जोन, आप भी करें ट्यूलिप फेस्टिवल का दीदार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 फरवरी 2024): राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ट्यूलिप के फूलों की नई बहार के साथ, चाणक्यपुरी में ट्यूलिप महोत्सव 2024 के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। एनडीएमसी के ट्यूलिप फेस्टिवल 2024 के तहत, एनडीएमसी ने ट्यूलिप के इतिहास के साथ-साथ हॉलैंड से लुटियंस दिल्ली तक की यात्रा को दर्शाने के लिए सूडान दूतावास के पास चाणक्यपुरी के राजनयिक क्षेत्र में ट्यूलिप फ्लावर बेड के पास एक प्रदर्शनी लगाई इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के ट्यूलिप के गुण और विशेषताओं को भी प्रदर्शित किया गया है।

लोग शांति पथ और आसपास के क्षेत्र चाणक्यपुरी में ट्यूलिप महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। जहां विभिन्न प्रकार, रंगो और छटा में खिल रहे फूल हैं। ट्यूलिप महोत्सव में उत्साह के साथ हजारों फूल प्रेमियों ने एनडीएमसी की ट्यूलिप बहार का दौरा इन दिनों कर रहे हैं। एनडीएमसी ने तरफ से  फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।  जहां शांति पथ, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, विंडसर सहित प्रमुख पार्कों और उद्यानों के महत्वपूर्ण हिस्सों में ट्यूलिप के फूल खिल रहे हैं।

इनमें विभिन्न गोलचक्कर के पार्क, उपराष्ट्रपति के बंगले के आसपास, 11 मूर्ति मार्ग, सरदार पटेल मार्ग आदि स्थान भी शामिल है। एनडीएमसी ने फोटोग्राफी के शौकीनों को अपने क्षेत्र में लगाए गए ट्यूलिप की तस्वीरें क्लिक करने और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

इसके तहत फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता #NDMC ट्यूलिप महोत्सव में जनता से तस्वीरें आमंत्रित की है। एनडीएमसी प्रतिदिन तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों का मूल्यांकन करेगी और दिन की तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करेगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ निर्णायक फोटोग्राफ को पुरस्कृत किया जाएगा।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ट्यूलिप महोत्सव में आम जनता और फूल प्रेमियों के लिए ट्यूलिप पर एक प्रदर्शनी देखने के लिए ट्यूलिप वॉक, फूलों की सुंदरता से सक्रिय रूप से जुड़े लोगों के लिए फोटो प्रतियोगिता और फूलों की पृष्ठभूमि में संगीत प्रेमियों के लिए एक संगीत उत्सव जैसे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला चला रही है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।