चांद पर नहीं जा सकेगा अमेरिका का लैंडर, धरती की ओर कर रहा वापसी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 जनवरी 2024): अमेरिका के प्राइवेट चंद्रमा लैंडर पेरेग्रीन को 8 जनवरी को बड़ी उम्मीदों के साथ लॉन्च किया गया था। माना जा रहा था कि यह 50 वर्षों में अमेरिका की ओर से चांद पर पहला लैंडर होगा। लेकिन लॉन्चिंग के कुछ देर बाद ही इसे ईंधन रिसाव का सामना करना पड़ा था।

अब इस लैंडर के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। उम्मीद है कि लैंडर वापस पृथ्वी की कक्षा में आकर जमीन से टकरा जाएगा। इस अंतरिक्ष यान को एस्ट्रोबोटिक की ओर से बनाया गया था और यूनाइटेड लॉन्च एलायंस वल्कन सेंटौर रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।।