कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- कौन सा तीर मार लेंगे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 दिसंबर 2023): भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने की बुधवार को घोषणा की है। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “न्याय देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है लेकिन ये परिवार और पार्टी ऐसी है जिन्होंने देश को 60 साल तक गरीबी में धकेलने का काम किया हटाने का नहीं। ये(कांग्रेस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।”

तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा खत्म की थी तो कांग्रेस सारे राज्यों में हार गई अब न्याय यात्रा पर निकले हैं तो कौन सा तीर मार लेंगे। जनता उनकी परीक्षा ले रही है जिसमें वे फेल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी उन्हें 100 नंबर दे रही है।”

बता दें कि भारत न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और मुंबई में खत्म होगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो 14 राज्यों के 85 जिले से गुजरेगी। इसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है। ये बस यात्रा होगी लेकिन पैदल यात्रा भी करेंगे। भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य-सबके लिए न्याय चाहिए है।