एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 नवंबर 2023): विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने और भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज मंगलवार को दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सभी लोगों को शपथ भी दिलाई और वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ हर्षवर्धन, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी, प्रदेश साहिब सिंह वर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। DDA ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के कियोस्क भी लगाए, जहां आगंतुकों की बड़ी भीड़ देखी गई।।