डीटीसी बस में महिला सीट को लेकर हुई लड़ाई! अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल, वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 नवंबर 2023): दिल्ली सरकार के डीटीसी बस के अंदर महिला सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है की डीटीसी बस के अंदर सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो जाता है। साथ ही देखा जा सकता कि एक महिला एक लड़के को कहती हैं कि भाई अपने मां को समझा रहे हो या नहीं। तब लड़का कहता है शांति। फिर वह महिला कहती है समझाओ। इसके बाद वह अपनी मां को समझाता है। फिर भी बहस नहीं रुकता है।इसके बाद दोनों एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देने लगती हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘घर के क्लेश’ अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “डीटीसी बस में महिला सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच कलेश।” इस वीडियो को अब तक 49 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके है और 400 से अधिक लाइक मिले है।

दोनों महिलाओं के झगड़ा वाले वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “दिल्ली मेट्रो से प्रेरित।” अन्य यूजर ने सीट के झगड़े के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “एक बात तो है अधिकतम सीटों के लिए झगड़ा महिलाओं के बीच में ही होती है चाहे मेट्रो हो या बस।” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, “मेट्रो की अपार सफलता के बाद अब डीटीसी के वीडियो ट्रेंडिंग में हैं।”