राजधानी में सांस का संकट बरकरार, कांग्रेस नेता ने कहा-BJP और AAP सियासत छोड़े और हल निकाले

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09/11/2023): दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से राजधानी दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो गई है। प्रदूषण की मार झेल रही जनता को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है, क्योंकि दिन प्रतिदिन दिल्ली की हवा खराब होती जा रही है। खराब होते दिल्ली की हवा के बीच दिल्ली में इस मुद्दे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर सियासत हो रही है।

 

बढ़ते प्रदूषण के लिए बीजेपी एक तरफ आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का ठीकरा पड़ोसी राज्यों पर फोड़ रही है। इस बीच आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी के तरफ से दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी दफ्तर से लेकर बीजेपी हेडक्वार्टर तक मौन जुलूस निकाला गया।

मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पूरे तरीके से जिम्मेदार है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए दोनो सरकारें केन्द्र की भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दोनों सरकारें हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। दिल्ली में बेकाबू प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ मौन मार्च किया गया। जब दिल्ली के लोगों की सांसें अटक रही हैं, केंद्र में बीजेपी विधानसभा चुनावों में व्यस्त है, जबकि दिल्ली में AAP सरकार इस बात को लेकर अधिक चिंतित है कि सरकार अंदर से चलानी है या बाहर (जेल) से इसमें व्यस्त है।

 

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए दोनो सरकारें केन्द्र की भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। दोनो सरकारें हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। मैं भाजपा और आम आदमी पार्टी से अपील करता हूं की वह राजनीति छोड़े, मिल बैठकर कोई हल निकाले ताकि दिल्ली के लोगों को राहत मिल सके।।