दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हुई महिलाएं, “भाजपा हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ” राष्ट्रीय रैली का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (06/11/2023): दिल्ली के जंतर मंतर पर देश की सबसे बड़ी महिला संगठन अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ के तरफ से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिलाओं ने एक स्वर में नारा लगाया कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। जंतर मंतर पर देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं के भोजन, काम, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण आदि के समान अधिकारों के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने कहा कि 2014 से देश में भाजपा-आरएसएस शासन के तहत, देश की महिलाओं को जीवन, स्वतंत्रता और आजीविका के अधिकार पर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार की कार्रवाइयां, न केवल महिला आंदोलन द्वारा हासिल किए गए लाभों को उलट रही हैं, बल्कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर भी हमला कर रही हैं। जिनमें से कई लंबे वर्षों के संघर्ष का फल हैं। इसलिए, AIDWA महिलाओं को संगठित करने और भाजपा-आरएसएस शासन के सत्तावादी उपायों का विरोध करने के लिए बड़े लोकतांत्रिक आंदोलन किया जा रहा है।

2024 के आगामी चुनावों में इस सरकार को हटाना, महिलाओं के मानवाधिकारों, देश की एकता और अखंडता और भारतीय संविधान की बुनियादी संरचना की रक्षा के लिए आवश्यक है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए, आज दिल्ली में “भाजपा-आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ” राष्ट्रीय रैली आयोजित कर रहे हैं। हमें लगभग 25 राज्यों से कम से कम 5000 – 8000 महिलाओं की भागीदारी है।।