दिल्ली की केजरीवाल सरकार दीवाली पर देगी कर्मचारियों को ₹7,000 बोनस, 80,000 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 नवंबर 2023): दिल्ली सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने ग्रुप B (नॉन गजेटेड) और ग्रुप C के कर्मचारियों को ₹7,000 बोनस देने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद लगभग 80,000 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। ये बोनस देने में दिल्ली सरकार कुल 56 करोड रुपए खर्च करेगी। दिल्ली पर बोनस देने का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी करके दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7 हजार रुपए का बोनस दे रहे हैं। इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इस बोनस को देने के लिए 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ दी है।।