दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पदभार ग्रहण करने के बाद क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 सितंबर 2023): कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने आज यानी गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “हर कांग्रेस कार्यकर्ता की प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम है जहां पांच साल बाद पहली बार कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता एक साथ मंच पर थे। मैं अपने नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को कुछ देने के लिए अध्यक्ष बना हूं। कांग्रेस के पास किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सक्षम नेतृत्व है।”

तो वहीं दिल्ली कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली द्वारा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली जी को पदभार संभालने के लिए आभार, हमें उम्मीद है आपकी नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस फिर से बुलंदियों को छूएगी।”