Delhi में सड़को पर जलजमाव को लेकर कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने केजरीवाल पर बोला हमला

Anil Chowdhary

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 जुलाई 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव हो गया है और कई जगहों पर लंबा जाम लग गया है। इसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने जलभराव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि “दिल्ली का करके विनाश, केजरीवाल उसे कहते है विकास। केजरीवाल के विकास की परिभाषा क्या होती ये ITO का नजारा बता रहा है। जनता बोल रही है धन्यवाद केजरीवाल।”

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “केजरीवाल की वर्ल्ड क्लास दिल्ली में आपका स्वागत है। अभी में ITO पर हूं और पिछले 1:30 घंटे से जाम में फंसा हुआ हूं। दिल्ली के ITO जैसे इलाके का ये हाल है तो जरा सोचिए और जगहों का क्या मंजर होगा। अरविंद दिल्ली और दिल्ली की जनता को भगवान भरोसे छोड़ खुद की निजी लड़ाई में व्यस्त हैं।”