दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का बदला नाम, जानें अब किस नाम से जाना जाएगा नेहरू मेमोरियल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 जून 2023): नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी, जो अब प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड सोसाइटी के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लग गई है। राजनाथ सिंह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष हैं। वहीं प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर समेत 29 सदस्य इस सोसाइटी में शामिल हैं।

कांग्रेस ने नेहरू मेमोरियल के नाम बदलने को लेकर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कहा कि यह छोटी सोच का परिणाम है। कांग्रेस का कहना है कि नेहरू का नाम तो हटा देंगे लेकिन लोगों के दिल से नेहरू का नाम कैसे मिटा पाएंगे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की भागीदारी में हर रंग दिखाना जरूरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में सभी पीएम का योगदान हमें दिखाना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत नाम बदला गया है।।