यमुना संसद के पैदल मार्च एवं मानव श्रृंखला की तैयारियां जोरों पर

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (10 मई 2023)

यमुना संसद -यमुना नदी को बचाने के लिए उसे स्वच्छ एवं अविरल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस बाबत यमुना कल्याण व्यापारी अभियान के तत्वाधान में एवं संजय सिंघल के नेतृत्व में दिनांक 18 मई 2023 को दिल्ली के चांदनी चौक से लाल किला तक पैदल मार्च का होगा आयोजन। इस अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा लगातार विद्यार्थियों, अलग अलग संस्थाओं और RWA से सम्पर्क किया जा रहा है।

यमुना बचेगी तो दिल्ली बचेगी

बता दें कि राजधानी दिल्ली के लिए यमुना नदी केवल मात्र एक नदी नहीं है बल्कि यह दिल्ली की संस्कृति एवं विरासत है। दिल्ली का इतिहास यमुना के इतिहास से जुड़ा हुआ है। दिल्ली वासियों के लिहाज से यमुना नदी का एक काफी अहम एवं विशिष्ट महत्व है। इसीलिए संस्था ने ये नारा दिया है कि ‘यमुना बचेगी तो बचेगी दिल्ली’।

04 जून को मानव श्रृंखला का आयोजन

यमुना को साफ, निर्मल बनाने के लिए संस्था लगातार कार्यरत है और उस दिशा में कदम बढ़ा रही है। और इसी दिशा में आगामी 04 जून को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा और यमुना को साफ करने का प्रण लिया जाएगा।।