भाजपा के स्थापना दिवस पर BJP द्वारा “फिर एकबार भाजपा सरकार” अभियान की हुई शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (06/04/2023): दिल्ली भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का संदेश भी सुना।सभी बूथ समितियों सहित लगभग 14000 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश।

भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा भारत माता की सेवा को समर्पित पार्टी है जो ना किसी एक जाति से जुड़ी है ना एक क्षेत्र से इसीलिए आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर दिल्ली में प्रदेश कार्यालय सहित सैकड़ों स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी सहित पार्टी सांसदों, विधायकों और नेताओं ने पार्टी ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर शुभकामनाऐ दी।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी 13649 बूथ समितियों सहित लगभग 14000 स्थानों पर सामूहिक रूप से स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश टी.वी. पर सुना।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली की बंगाली मार्किट में पार्टी के 2024 से जुड़े “एक बार फिर से भाजपा सरकार“ दीवार पेंटिंग अभियान को शुरू किया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दी।।