राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर BJP सांसद सुशील मोदी ने क्या कहा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/03/2023): राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील कुमार मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को सही ठहराया है और कहा कि राहुल गांधी को इसे स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “कोर्ट का फैसला है और न्यायपालिका के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। देश में न्यायालय के सामने सब समान हैं। वे(आरोप) आरोप लगा रहे हैं कि देश में तानाशाही आ गई है। जो लोग भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं वो कह रहे हैं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे। वे कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।”