होली से पहले आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/03/2023): महंगाई की मार झेल रही जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। सरकार ने होली से पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी किया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 से बढ़कर अब 1,103 रुपए हो गई है। तो वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद के राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769 रुपए की जगह अब 2119.50 रुपए हो गया है। नई कीमतें आज से लागू है।

मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1052. 50 रुपए की जगह अब 1102.5 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में मिलेगा और चेन्नई में 1068.50 रुपए की जगह अब 1118. 5 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 1870 2221. 5 रुपए हो गया है। तो वहीं चेन्नई में 1917 रुपए से बढ़कर अब 2268 रुपए हो गया है।।