निक्की यादव मर्डर केस मामले में आरोपी के पिता समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी | पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 फरवरी 2023): निक्की यादव मर्डर केस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्याकांड में आरोपी साहिल गहलोत का पिता समेत पूरा परिवार शामिल है। इस मामले में पुलिस ने साहिल के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन सभी को हत्या की जानकारी थी और इन्होंने हत्या के बाद सबूत मिटाने और शव को छिपाने में साहिल की मदद की।

इन पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी

निक्की यादव मर्डर मामले में पुलिस ने साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद साहिल के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल के पिता के अलावा दो चचेरे बाई (आशीष और नवीन), दो दोस्त (अमर और लोकेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों से पूछताछ की गई है और उनके भूमिका की पुष्टि के बाद गिरफ्तार किया गया है।

2020 में हुई थी निक्की यादव की साहिल से शादी

निक्की यादव और आरोपी साहिल गहलोत की शादी ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर डेल्टा-1 में साल 2020 में हुई थी। शादी से साहिल के परिवार के लोग नाखुश थे और दिसंबर 2022 में साहिल के परिवार के लोगों ने साहिल की शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रिमांड के दौरान वो मैरेज सर्टिफिकेट बरामद कर लिया है।

पुलिस द्वारा निक्की यादव मर्डर केस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।।