मोदी कैबिनेट की हुई बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/02/2023): मोदी कैबिनेट की आज यानी बुधवार को बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा किया है।

कैबिनेट के इस फ़ैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट बैठक में देश में सहकारिता क्षेत्र को और मजबूती देने तथा सहकार से समृद्धि को और बढ़ाने के लिए, सहकारिता मूवमेंट को और मजबूत करने के लिए लगातार सरकार ने कई कदम उठाए हैं। अगले 5 वर्षों में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4800 करोड़ रुपए के वित्तीय आवंटन के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित योजना- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी दी।।