“भारत जोड़ो यात्रा” के बाद अब कांग्रेस चलाएगी “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/01/2023): कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी अब पूरे देश में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” का लोगो लॉन्च किया।

“हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” का लोगो लॉन्च करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का अब अंतिम पड़ाव पर है। लोगों का प्यार और समर्थन मिला है केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हम लोगों तक पहुंचे हैं।

कांग्रेस पार्टी की “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इसके साथ हीं कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ एक पन्ने का चार्जशीट भी जारी किया। इस चार्जशीट में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी का मतलब “भ्रष्ट जुमला पार्टी” रखा है।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” 26 जनवरी से शुरू होगा। “भारत जोड़ो यात्रा” का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

 

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के मीडिया चेयरमैन जयराम रमेश ने कहा कि “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” “भारत जोड़ो अभियान” का दूसरा चरण है और ये 100 प्रतिशत राजनैतिक अभियान है।

जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से शुरू होगा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी “भारत जोड़ो अभियान” का संदेश घर-घर तक पहुंचाएगी।

जयराम रमेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।।