प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीयों को किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10/01/2023): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए हमारे दिलों में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा, न केवल विस्तारित परिवार के सदस्यों के रूप में बल्कि भारत के विकास में जिम्मेदार हितधारकों के रूप में।

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि हमारे प्रवासी भारतीयों ने कई क्षेत्रों में समर्पण और प्रतिबद्धता के असाधारण गुणों का प्रदर्शन करके हमें गौरवान्वित किया है। इस सम्मेलन से यह स्पष्ट है कि भारतीय प्रतिभा, कौशल और प्रथाओं की वैश्विक मांग और बढ़ेगी।

केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अपने साथ पूरे विश्व को उठाने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया है। 138 करोड़ भारतीयों में 3 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। PM मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सारे देशों के साथ कुटनीतिक संबंध बनाकर प्रवासियों को एक नया सम्मान दिलाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत का मंत्र है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। विश्व का कल्याण तब होगा जब पर्यावरण बचेगा।।