कंझावला मौत मामला: आप विधायक आज शाम 5 बजे जंतर-मंतर पर निकालेंगे कैंडल मार्च

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/01/2023): कंझावला मौत मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने आज शाम 5 बजे जन्तर-मन्तर पर कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने ट्वीट करके दिया।

साथ ही आप विधायक दुर्गेश पाठक ने लोगों से अपील किया है कि आप भी अपने साथियों के साथ अधिक संख्या में इस कैंडल मार्च में जरूर शामिल हों।

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली की बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए आज शाम 5 बजे जन्तर-मन्तर पर कैंडिल मार्च करेंगे। आप सभी से निवेदन है की आप भी अपने साथियों के साथ अधिक संख्या में ज़रूर पहुँचें।”