राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला, कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली (28/12/22): राहुल राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की भारत छोड़ो यात्रा लगाता जारी है। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनो की ब्रेक पर है। यात्रा को लेकर सियासत भी तेज होती जा रही है। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को खतरा है ऐसा कांग्रेस पार्टी का मानना है, राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कई जगहों पर Security Lapse का हवाला दिया है।

कांग्रेस की ओर से गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कांग्रेस ने यात्रा के दिल्ली में आने के बाद दिल्ली पुलिस की लापरवाही का जिक्र भी किया है। गृह मंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में यात्रा पहुंचने के बाद कई बार यात्रा की सुरक्षा में चूक देखी गयी। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर एक परिधि बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही। जबकि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।।