राजधानी में ठंड का कहर: शिमला से ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/12/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठिठुरन वाली सर्दी ने दस्तक दे दिया है। वहीं दिल्ली में आज यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। बीते दो दिन से दिल्ली की न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तीन दिन तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली की तुलना में शिमला में न्यूनतम तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तो वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया है जो बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है। बता दें कि है शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ क्षेणी में माना जाता है।