दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्षदों से की ये अपील

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सफाई का मुद्दा उठाया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल किया है। वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी पार्षदों से अपील किया है कि सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में एक एक गली कॉलोनी में जाकर अपने सामने खड़े होकर सफ़ाई करवायें।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, “हम सबको मिलके दिल्ली को साफ़ करना है। मेरी सभी पार्षदों से अपील है कि अपने अपने वार्ड में एक एक गली कॉलोनी में जाकर अपने सामने खड़े होकर सफ़ाई करवायें।”

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत दर्ज़ की। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटें और कांग्रेस पार्टी को 9 सीटें मिलीं है। जबकि अन्य पार्टी को 3 सीटें मिलीं हैं।