2 लाख फर्जी श्रमिक बना कर लगभग 900 करोड़ रुपए का किया घोटाला, बीजेपी ने लगाया आरोप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/12/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की सरकार पर 2 लाख फर्जी श्रमिक बना कर लगभग 900 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया है। आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर एक न्यूज को शेयर करते हुए ये आरोप लगाया है। इस न्यूज़ की हैडलाइन में लिखा है, “राजधानी में दो लाख निर्माण श्रमिक फर्जी।”

साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “इस सरकार का मकसद घोटाला करो, लूट मचाओ और अपनी जेब भरो है।”

बता दें कि आदेश गुप्ता ने ट्वीट में लिखा है, “घोटालों की सरकार AAP, दिल्लीवासियों को लूटने के लिए इस सरकार ने 2 लाख फर्जी श्रमिक बना कर लगभग 900 करोड़ से अधिक का घोटाला कर लूट मचाई। घोटाला करो, लूट मचाओ और अपनी जेब भरो ये ही इस सरकार का मकसद है।”