बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का किया ऐलान, देखें सूची

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17/08/2022): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बुधवार को पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नए बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया है। तो वहीं केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल किया है। इसके अलावा बी. एस. येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इक़बाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बी एल संतोष को भी शामिल किया गया हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बी. एस. येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेन्द्र यादव, देवेन्द्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास को शामिल किया गया है।