2024 जीतने में जुटी भाजपा, संगठन में हुआ बड़ा बदलाव। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (17/08/2022): भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में एक बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान हटाने के बाद बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को नए सदस्यों के रूप में संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट चुकी है।।