मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/08/2022): मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के अचानक तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी कॉमेडियन के भाई और पीआरओ ने दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है, वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमील से गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक अब उनकी तबीयत में सुधार है,और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटो तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।