संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, राकेश अस्थाना की जगह लेंगे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (31 जुलाई 2022): संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे, राकेश अस्थाना की जगह लेंगे।1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोरा होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के होंगे नए आयुक्त। राकेश अस्थान आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे है। संजय अरोड़ा वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई जिसमें कहा गया कि संजय अरोड़ा को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त कर दी गई है।।