दिल्ली में मंकीपॉक्स की मौजूदा स्थिति का उपराज्यपाल ने लिया जायजा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/07/2022): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल यानी सोमवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स की मौजूदा हालात का जायजा लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीएस, स्वास्थ्य सचिव, डीजीएचएस और संबंधित अन्य लोगों के साथ दिल्ली में मंकीपॉक्स की स्थिति की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं, अस्पताल के बुनियादी ढांचे, ट्रेसिंग, परीक्षण, निगरानी आदि के संदर्भ में तैयारियों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी निवारक उपायों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सलाह दिया है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं और सभी निर्धारित रोकथाम और उपचार प्रोटोकॉल का पालन करें।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आ चुका है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। हमने LNJP में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है।।