‘BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं’: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/07/2022): कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुई। इसके खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी राजघाट पर धरना प्रदर्शन करने वाले थे लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिला। इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं लेकिन BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था। BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है। देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना, क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं।

बता दें कि आज सुबह नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ED से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्लेकार्ड और काले बैलून लेकर विरोध प्रदर्शन की है।