‘जेल जाने के बाद क्या मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त जाने वाली है’: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/07/2022): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई शराब नीति पर भ्रष्टाचार की जांच को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने CBI जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर आप चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके लोगों ने मिलकर घोटाला किया है। इसलिए आप जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने शिकंजा साधते हुए कहा कि क्या दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल जाने के बाद याददाश्त चली गई तो क्या मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त जाने वाली है?

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया। शराब माफिया को मालामाल कर दिया। गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने CBI जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर अरविंद केजरीवाल चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।

उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को अभी तक बेल नहीं मिली है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे और जेल भी गए। जेल जाते ही उनकी याददाश्त चली गई। क्या मनीष सिसोदिया जी की भी याददाश्त जाने वाली है? आपके भ्रष्टाचार मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।