भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह के फैसले का किया स्वागत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/07/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली में नगर निगम परिसीमन की कमिटी का गठन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम के चुनावों को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सम्मिलित हो चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। आरोप लगाने वाले खुद भाजपा के नाम से डरे और बौखलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जो चुनाव की प्रक्रिया है उससे पहले वार्डों का परिसीमन करने का काम पूरा होगा। इससे निगम का जो चुनाव है और जो एकीकरण हुआ है उसके बाद निगम के चुनाव का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वार्डों के परिसीमन के लिए तीन दिवसीय टीम गठित किया गया है जो 4 महीने के अंदर वार्डों के परिसीमन करके एक रिपोर्ट तैयार करेंगे और ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपेंगे‌‌। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं और भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत का एक सबसे बड़ा पॉलीटिकल पार्टी है। हमारी सरकार आज वहां जीत रहा है जहां पर हम कभी नहीं जीतते थे। हम कभी चुनाव से भागते नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना सफर दो लोकसभा सीट से शुरू किया था और आज 303 लोकसभा से अधिक हमारे मेंबर है। तो चुनाव से कभी पीछे हटने वाली भारतीय जनता पार्टी नहीं है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने आज ये बता दिया है कि कोई भी राज्य हो और कहीं भी चुनाव हो हम लोग भागने वाले नहीं हैं।

उन्होंने आखिर में कहा कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होकर देश को आगे बढ़ाने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली इसके लिए पूरी तैयार है।