बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस द्वारा कनॉट प्लेस में व्यापक प्रदर्शन, अनुमति के बाद भी पुलिस ने किया डिटेन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (07/07/22): देश में लगातार इन दिनों महंगाई बढ़ती ही जा रही है, हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई काबू करने सक्षम नहीं है । चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन फिलहाल जमीन पर मुद्दा भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज कनॉट प्लेस स्थित मेट्रो के गेट नंबर 6 के बाहर प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया। डिटेल करने के बाद उन्हें नजदीकी थाने में ले जाया गया। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि इजाजत मिलने के बावजूद भी प्रशासन हमें प्रदर्शन नहीं करने दे रही है।

 

महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार विपक्ष जो देश में गलत हो रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश रही है। लेकिन सरकार प्रशासन के सहारे मिलकर हमें दबाने की कोशिश कर रही है। हम मांग करते हैं कि जो भी जरूरी वस्तु की चीजें हैं, उसके रेट तत्काल कम किया जाए। महँगाई से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में महिला कांग्रेस ये मांग करती है कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर ठोस कदम उठाए।

देश में महंगाई नहीं कम होती है तो आने वाले दिनों में भी कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करती रहेगी। आपको बतादें कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जिला स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर भी रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन वहां भी प्रशासन ने उन्हें डिटेन कर लिया था।