गुजरात में केजरीवाल का भाजपा पर बयानी प्रहार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/07/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर विस्तार हो रहा है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि “गुजरात में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर विस्तार हो रहा है। 27 साल से बीजेपी के शासन से लोग परेशान हैं। बीजेपी को लगता है कि कांग्रेस उनको हटा नहीं सकती। पिछली बार भी कांग्रेस पर लोगों ने भरोसा किया उनको वोट दिया लेकिन कांग्रेस के लोग छोड़ कर चले गए तो इसलिए बीजेपी के अंदर बहुत अहंकार आ गया है।”

उन्होंने कहा कि “इस बार लोग बड़े उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी के तरफ देख रहे हैं। आज लगभग 7000 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इतने कम समय में इतने बड़े स्तर पर संगठन का विस्तार मामूली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि गुजरात में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी।”