बड़ी खबर: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने थामा बीजेपी का दामन

रंजन अभिषेक , संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 मई 2024): दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बीते 28 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालाकि तब उन्होंने कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए।

 

दूसरी बार लवली ने थामा कमल का दामन

यह कोई पहली बार नहीं है जब अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थामा है। सात साल पहले 18 अप्रैल 2017 को भी अरविंदर लवली कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में चले गए थे। हालाकि इसके 10 महीने बाद ही अरविंदर सिंह लवली 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में आ गए थे। अब एकबार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

गौरतलब हो कि अरविंदर सिंह लवली को 31 अगस्त 2023 को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।