NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची, कल दाखिल करेंगी नामांकन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/06/2022): NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। दरअसल द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करने के एक दिन पहले यानी आज दिल्ली पहुंची है‌। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका किया स्वागत।

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने किया मुलाकात ।

बता दें कि NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार 21 जून को घोषित किया गया था। वहीं केंद्र सरकार कल से द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराया है।