सत्येन्द्र जैन भारतीय इतिहास के पहले मंत्री होंगे जो जेल में रहने के बावजूद मंत्रिमंडल में बने हुए हैं’: आदेश गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19/06/2022): दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन भारतीय इतिहास के पहले मंत्री होंगे जो जेल में रहने के बावजूद मंत्रिमंडल में बने हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्येन्द्र जैन को मंत्रिमंडल में रखने के लिए केजरीवाल मजबूर हैं क्योंकि उनके भ्रष्टाचार में वे खुद हिस्सेदार हैं। उन्होंने केजरीवाल से मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि सत्येन्द्र जैन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। दरअसल कल सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन भारतीय इतिहास के पहले मंत्री होंगे जो जेल में रहने के बावजूद मंत्रिमंडल में बने हुए हैं। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को बर्खास्तगी न करने के लिए मजबूर केजरीवाल उनके भ्रष्टाचार में हिस्सेदार है। उन्होंने केजरीवाल से मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि सत्येन्द्र जैन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।उन्होंने सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत ने केजरीवाल को आईना दिखाने का काम किया है। सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका लगातार तीसरी बार खारिज की गई, लेकिन बावजूद उसके सत्येन्द्र जैन भारतीय इतिहास के पहले मंत्री होंगे जो जेल में रहने के बावजूद मंत्रीमंडल में बने हुए हैं और यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेहरबानी का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 30 मई को ही ईडी ने सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था, लेकिन अभी भी केजरीवाल का उन्हें मंत्रिमंडल में बनाए रखना बताता है कि सत्येन्द्र जैन का खुला समर्थन करने का काम केजरीवाल खुद कर रहे हैं। खुद को न्याय पर भरोसा रखने की बात करने वाले केजरीवाल के पास ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद भी सत्येन्द्र जैन का साथ दे रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल से मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि सत्येन्द्र जैन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो ईमानदारी के गीत गाती रहती है और उसके मुखिया खुद कहते थे कि अगर उनके मंत्री का कोई भी ऑडियो या वीडियो भ्रष्टाचार करते हुए आ जाएगा तो हम उसे बर्खास्त करेंगे लेकिन जब न्यायालय ने भी सत्येन्द्र जैन को दोषी करार दे दिया है, उसके बावजूद उन्हें बर्खास्त न करके केजरीवाल अपनी दोहरी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सत्येन्द्र जैन को अभी तक मंत्रीमंडल में रखकर अदालत के फैसले पर भी सवाल खड़े करने का दुस्साहस किया है। ऐसा लगता है कि अब उन्हें माननीय अदालत और देश के कानून और संविधान पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की हठधर्मी भारतीय लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि इतिहास में अगर किसी भी नेता या मंत्री पर सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो उन्होंने तुरंत इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं कुछ ऐसे नेता भी हुए जिन्होंने नैतिकता के आधार पर भी इस्तीफा दिया है, लेकिन आज केजरीवाल की नैतिकता और इमानदारी सब खत्म हो चुकी है और वह सत्येन्द्र जैन को मंत्रिमंडल में रखने के लिए मजबूर हैं क्योंकि उनके भ्रष्टाचार में वे खुद हिस्सेदार हैं।