‘खलिस्तानी फंड से आम आदमी पार्टी राजनीतिक गतिविधियां चलाती है’: भाजपा नेता आदेश गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/05/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद देश के अंदर खालिस्तानी गतिविधियां जिस तरह से बढ़ती जा रही है और उसका सीधा कनेक्शन पंजाब से निकल कर आ रहा है, वह देश के लिए खतरनाक साबित होने वाला है। केजरीवाल की पार्टी एक खालिस्तानी समर्थक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान के एजेंडे पर चलने वाली सरकार आज देश के कई राज्यों में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दे रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खलिस्तानी फंड से आम आदमी पार्टी राजनीतिक गतिविधियां चलाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां बढ़ने के साथ ही खलिस्तानी गतिविधियां भी बढ़ने लगी है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद खालिस्तान समर्थक हो, जिनके पूर्व नेता और आप के डॉक्टर कुमार विश्वास स्पष्ट करते हो कि अरविंद केजरीवाल की मंशा खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की है। जिनके शासित प्रदेश पंजाब में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हो, ऐसी सरकार के मुंह से देश की आबरू और सुरक्षा की बातें शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि पंजाब में केजरीवाल चुनाव से पहले खलिस्तानियों के सरगना के साथ उसके घर पर बैठकर भोजन कर रहे थे और अब जब हिमाचल प्रदेश में चुनाव शुरू हो रहा है तो हिमाचल को बदनाम करने के लिए विधानसभा भवन के बाहर खलिस्तानी झंडा लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि जब से आम आदमी पार्टी पंजाब में सक्रिय हुई तब से ही खालिस्तानी मूवमेंट पंजाब में तेज होने लगा। आतंकवादी पन्नू ने तो खुलेआम आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव 2022 जीतने के लिए हमने विदेशी चंदा दिया हैं। खालिस्तानी शक्तियां अपना रंग भी दिखाने लगी। पहले पटियाला में रंग दिखाया गया और आज धर्मशाला में विधानसभा भवन की दीवार पर खलिस्तानी झण्डा लगाना कोई संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग हैं। उन्होंने कहा कि करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर विस्फोटक और पाकिस्तानी पिस्टल के साथ पकड़े गए आतंकियों की जड़े भी पंजाब से ही थी। पंजाब सहित देश में हो रही खलिस्तानी गतिविधियों को रोकने की जरूरत है।