हिमाचल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने थामा आप का दामन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (05/05/22): हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में तमाम पार्टियां जीत का दावा कर रही है। पंजाब चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार हिमाचल में सरकार बनाने का दावा कर रही है। कांग्रेस एवं बीजेपी के कई कार्यकर्ता आए दिन आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरुण शर्मा ने अपने साथियों के साथ आज आप का दामन थामा। आप के हिमाचल प्रभारी सतेंद्र जैन ने पार्टी में सदस्यता दिलाते हुए कहा की जितने भी अच्छे लोग है वो आप का दामन थाम रहे हैं।

आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। हिमाचल की जनता लगातार कांग्रेस और बीजेपी दोनों से त्रस्त हो गई है। अब हिमाचल की जनता के पास सिर्फ आप का विकल्प बचा हैं।

अरुण शर्मा ने कहा की कांग्रेस का हिमाचल में अब कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी का विकल्प हिमाचल की जनता के पास आप है। लोग केजरीवाल के काम से प्रभावित है और पूरा उम्मीद है की विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनेगी।