भाजपा सांसद ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा ‘आप जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते है’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/05/2022): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के सीआर पाटिल गुजरात भाजपा अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए एक भी गुजराती नहीं मिला? उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से कहा कि भाजपा वालों, गुजरात को गुजराती अध्यक्ष दो। इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते हैं, क्षेत्रवाद और जातिवाद की घिनौनी राजनीति करते हैं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “भाजपा सांसद ने केजरीवाल से सवाल करते हुए ट्वीट किया कि “क्या आप दिल्ली से हो? आपका उपमुख्यमंत्री दिल्ली से है? गोपाल राय दिल्ली से है? राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा भेज दिया क्या वे पंजाब से है? आप जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते हैं, व क्षेत्रवाद और जातिवाद की घिनौनी राजनीति करते हैं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के सीआर पाटिल भाजपा अध्यक्ष है। भाजपा को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए एक भी गुजराती नहीं मिला? उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि ये केवल अध्यक्ष नहीं, गुजरात सरकार यही चलाते हैं। असली मुख्यमंत्री यही हैं। ये तो गुजरात के लोगों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों, गुजरात को गुजराती अध्यक्ष दो।