स्मार्ट शिक्षा से स्मार्ट बने दिल्ली के युवा : आप नेता डा. सुशील गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/02/2022): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है “स्मार्ट शिक्षा से स्मार्ट बने दिल्ली के युवा। आम आदमी पार्टी की नीतियां स्पष्ट और विकासशील हैं। युवाओं को शिक्षित व समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। युवा सशक्त होगा तो देश समृद्ध होगा।”

दिल्ली सरकार विद्यार्थियों के लिए हमेशा उपयोगी चीजें लेकर आते हैं। दिल्ली में स्मार्ट बोर्ड के साथ स्मार्ट स्कूल भी हो गया है। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ने में आसानी होता और हम यह भी चीजें पढ़ा सकते हैं जो हम पहले नहीं पढ़ा सकते थे और कलरफुल डायग्राम होने से चित्रों को आसानी से समझा जा सकता है। यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव है।

डिजिटल क्लासरूम के फायदे
-विश्व स्तरीय शिक्षा प्रणाली।
-हर कक्षा में स्मार्ट बोर्ड है।
-कक्षाओं में रिकार्डिंग के लिए आधुनिक कैमरा लगाया गया है।
-रिकॉर्डिंग वीडियो को छात्र और शिक्षक द्वारा प्रयोग किया जा सकता है।
-सभी ऑनलाइन शिक्षण कक्षाओं तक पहुंच।
-छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।