RAJA SHIVAJI THE GREATEST

जाणता राजा

प्रौढप्रताप पुरंदर
गोब्राम्हण प्रतिपालक
क्षत्रिय कुलावतंस…..
हिंदू पदपातशाही के निर्माता
छत्रपति श्री शिवाजी महाराज..!
जेठ की शुध्द त्रयोदशी. आनंद नाम संवत्सर.
अंग्रेजी वर्ष १६७४.
पवित्र दिन. मंगल प्रसंग.
भारत वर्ष में इतिहास बन रहा था…
सैकड़ों वर्षों की इस्लामी गुलामी को फेंककर
अपने देश में,
अपना हिन्दू साम्राज्य स्थापित हो रहा था…!
छत्रपति शिवाजी महाराज,
अभिषिक्त हिन्दू सम्राट बनने जा रहे थे..!
देवगिरी, वारंगल, कर्णावती, विजयनगर के
ध्वस्त साम्राज्यों के
अपमान का
बदला लिया जा रहा था..
हिन्दवी साम्राज्य निर्माण हो रहा था..!