दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर क्या कहते हैं दिल्ली के जागरूक मतदाता एवं समाजसेवी अमित शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 नवंबर 2024): दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है, ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर दिल्ली के जागरूक मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं और इस चुनाव में प्रमुख मुद्दे क्या होंगे?

इसी कड़ी में टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने दिल्ली के जागरूक मतदाता अमित शर्मा से टेलीफोनिक बातचीत की है। अमित शर्मा पूर्वी दिल्ली के संयोजक रहे हैं। पिछले 15 सालों से पूर्वी दिल्ली में जनता की परेशानियों के लिए एक कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी के रूप में काम कर रहे है।

Q. 2015 और 2020 के चुनाव में दिल्ली में AAP को शानदार बहुमत मिली, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के इस 10 वर्षों के कार्यकाल को आप कैसे देखते हैं ?

अमित शर्मा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल का विश्लेषण करने पर यह स्पष्ट होता है कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रयास किए हैं। जहां भी पार्टी के कार्यकर्ता रह रहे हैं, वहां सरकार ने विशेष ध्यान दिया है और उन इलाकों को विकसित किया है।

हालांकि, एक और मुद्दा सामने आया है जिसमें वोटर आईडी बनाने में समस्या आ रही है। यह समस्या विशेष रूप से उन इलाकों में देखी जा रही है जहां दूसरी पार्टी के वोटर्स हैं। इन इलाकों में वोटर आईडी के वेरिफिकेशन का काम पेंडिंग बताया जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वोटर्स के इलाकों में यह काम आसानी से हो रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही वोटर आईडी के वेरिफिकेशन का काम अपने हिसाब से कर रहे हैं।

Q. आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में विकास एवं ताजा हालातों के दृष्टिकोण से प्रमुख मुद्दे क्या हो सकते हैं?

उन्होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में विकास और ताजा हालातों के दृष्टिकोण से प्रमुख मुद्दे प्रदूषण, शिक्षा, और स्वास्थ्य होंगे। प्रदूषण के कारण कई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि कई फैक्ट्री और इंडस्ट्री भी बंद हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।शिक्षा में कई रुकावटें आ रही हैं और लोगों की सेहत पर भी प्रदूषण का असर हो रहा है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के शासन में मोहल्ले क्लीनिकों की स्थिति भी खराब हो गई है, जहां आजकल गाय, भैंस, और कुत्ते सो रहे हैं। यह दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दर्शाता है।

Q. विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली में किसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है ?

शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के वोट स्तर में कमी आ सकती है, जिससे उनका ग्राफ कम हो जाएगा। इसका मुख्य कारण यह है कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जो भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए थे। आतिशी पर निशाना साधते हुए, यह कहा गया है कि उनकी कथनी और करनी में बहुत ज्यादा फर्क है। वह कहती कुछ है लेकिन करती कुछ है, जिससे आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। इन सभी चीजों के वजह से, आम आदमी पार्टी क्षतिग्रस्त हो सकती है।

कांग्रेस पार्टी भी इस बार आम आदमी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ मजबूती से लड़ने की तैयारी में है।

Q. आप दिल्ली के जागरूक मतदाता हैं और समाज से आपका जुड़ाव है, दिल्ली में जो “फ्री रेवड़ी” बांटी जा रही है और जोरसोर से उसका प्रचार किया जा रहा है, इसको आप कैसे देखते हैं?, क्या ये दिल्ली के हित में है?

इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि, दिल्ली में जो “फ्री रेवड़ी” बांटी जा रही है और जोर-सोर से उसका प्रचार किया जा रहा है, में उसके बिल्कुल भी हित में नहीं है। दिल्ली में मुफ्त सुविधाओं की रेवड़ी बांटने की नीति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मेरा मानना है कि यह नीति लोगों को कामचोर बना रही है और उन्हें मुफ्त की चीजों की आदत डाल रही है। इसके अलावा, यह मुफ्त सुविधाओं के कारण नशा करने की समस्या बढ़ रही है और अपराध भी बढ़ रहा है। अपराध कब होता है जब लोग होश में नहीं रहते है और नशा करते है तो इन मुफ्त सुविधाओं को बंद कर देना चाहिए, पहले एक कॉलोनी में 10 लोग नशा करते थे तो अब 500 लोग कर रहे है और काफी अलग अलग तरीकों के नशे कर रहे है ।सरकार द्वारा मुफ्त सुविधा बांटने से बेहतर तो काम देना होगा, लोगों को काम दे दो जिससे लोग मेहनत करके पैसा कमाए और अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करें। इससे न केवल लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, बल्कि अपराध और नशा करने की समस्या को भी कम किया जा सकता है।

Q. यदि आगामी विधानसभा चुनाव में एकबार फिर आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलती है तो आप सीएम के रूप में किसको देखना चाहेंगे?

इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि ,आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं है, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से भ्रष्ट निकले हैं और वह किसी को भी सीएम पद के लिए उपयुक्त नहीं मानते हैं। आम आदमी पार्टी में कई नेता हैं लेकिन उनमें से कोई भी सीएम पद के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने कई गलतियां की हैं और अब उन्हें अपने नेतृत्व को बदलने की जरूरत है। अपने नेतृत्व को मजबूत बनाने की जरूरत है और उन्हें अपने नेताओं को सीएम पद के लिए तैयार करने की जरूरत है।

Q. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में यदि भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलती है तो सीएम का चेहरा कौन हो सकता है?

इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि ,दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की स्थिति में विजय गोयल को सीएम का चेहरा बनाया जा सकता है। विजय गोयल ने अपने राजनीतिक करियर में कई अच्छे काम किए हैं, जिनमें लॉटरी को बंद कराने के लिए आंदोलन करना भी शामिल है। यह आंदोलन कई घरों को बरबाद करने वाली लॉटरी के खिलाफ था, जिसने समाज में बहुत बुरा प्रभाव डाला था। विजय गोयल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में एक मजबूत आधार बनाने की कोशिश कर सकती है। विजय गोयल के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली में एक नई ऊंचाई हासिल कर सकती है।

Q. दिल्ली में कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही है, दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा को आप कैसे देखते हैं और क्या ये कांग्रेस को सियासी तौर पर मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा?

इसका उत्तर देते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन तलाशने में जुटी है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार दिल्ली में नहीं बन पाएगी। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के वोट परसेंटेज में मुनाफा होने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी को झटके लग रहे हैं। यह प्रवृत्ति कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि इससे पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ कमजोर हो सकती है।

Q. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ेगी, इसका फ़ायदा बीजेपी को मिलेगा?

इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इसका बहुत अच्छा परिणाम मिल सकता है।इस बीच, आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी भी अपनी रणनीतियां बना रहे हैं।

Q. दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदूषण, भ्रष्टाचार और शीशमहल जैसे मुद्दों का कितना असर होगा?

उन्होंने कहा की इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदूषण और भ्रष्टाचार बड़े मुद्दे बन सकते हैं। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और भ्रष्टाचार भी बहुत हो रहा है। सड़को और इंफ्रास्ट्रक्चर का बुरा हाल हुआ पड़ा है भ्रष्टाचार के वजह से। दिल्ली सरकार ने केवल जनता से झूठे वादे किए हैं ,उन वादों को पूरा भी नहीं किया है। दिल्ली सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने का एक उदाहरण छठ घाटों के लिए किए गए वादे हैं। सरकार ने छठ घाटों के लिए बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उसके लिए कोई आयोजन या कार्य सरकार ने नहीं किया। इससे जनता में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है और यह आक्रोश वोटों के स्तर में भारी गिरावट का कारण बन सकता है।

Q. दिल्ली के विकास एवं दिल्ली वासियों के हित में दिल्ली के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि , दिल्ली के विकास और दिल्ली वासियों के हित में बिजली, पानी, शिक्षा, प्रदूषण और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। एक प्रतिक्रिया में यह बात सामने आई है कि फ्लेक्सी चार्ज के कारण मध्य वर्ग के लोगों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। आम आदमी पार्टी द्वारा त्योहारों के दौरान इस चार्ज को बढ़ाने से मध्य वर्ग के लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। यह मुद्दा दिल्ली के विकास और निवासियों के हितों से जुड़ा हुआ है।

टेन न्यूज नेटवर्क की टीम से खास बातचीत में अमित शर्मा ने बताया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दे क्या होंगे और साथ ही सियासी हालातों पर विचार व्यक्त किए।

गौरतलब है कि दिल्ली में जैसे – जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है, सियासी आरोप – प्रत्यारोप तेज हो रही है। इस बीच दिल्ली में भ्रष्टाचार, प्रदूषण, शीशमहल जैसे मुद्दों पर भी चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में ये देखना काफी दिलचस्ल होगा कि क्या आम आदमी पार्टी फिर एकबार दिल्ली में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी या भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में की तरह ही शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली में वापसी करेगी। साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मेहनत कितनी रंग लाएगी और दिल्ली कांग्रेस अपनी खोई हुई सियासी जमीन हासिल कर सकेगी या नहीं।

प्रिय पाठक!, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप क्या सोचते हैं?, अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में अवश्य साझा करें।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।