सीएम योगी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, ‘एक्स’ पर लिखा- हर घर तिरंगा फहराएंगे

टेन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ (14 अगस्त 2024): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बुधवार को अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर तिरंगा फहराया। इसके बाद सीएम ने सेल्फी ली। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा, हर घर तिरंगा फहराएंगे। जय हिंद

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आह्वान पर इस वर्ष भी देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही यूपी के आम जनमानस से भी अपील की कि सभी अपने घर पर देश की शान तिरंगा फहराएं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।