JDU National Executive Meeting: राज्यसभा सांसद संजय झा के हाथो में JDU की कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 जून 2024): JDU के राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा ( Sanjay Jha) पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली में जेडीयू(Janta Dal United) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और इसके साथ ही 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी लाया गया। उक्त बैठक में झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने , बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और आरक्षण के बढ़े दायरे को लागू करने पर भी राय बनी।

संजय झा पर नीतीश ने जताया भरोसा

राज्यसभा सांसद संजय झा पर नीतीश कुमार ने विश्वास जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश कुमार ने संजय झा को जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके नामों की घोषणा कर दी गई है।

नीतीश कुमार के चेहरे पर 2025 चुनाव लड़ने की तैयारी

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए गए जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानभा चुनाव 2025 लड़ने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना भी शामिल है। बैठक में मंच पर नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh), रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur) , बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary), लोकसभा में संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत (Dileshwar kamat), राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा (Sanjay Jha)और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी (KC Tyagi) मौजूद हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।