Terminal-1 Airport हादसा केन्द्र सरकार की विफलता को दर्शाता है: देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 जून 2024): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav President) ने टर्मिनल-1 एयरपोर्ट (Terminal-1 Airport) की छत गिरने के बाद 1 व्यक्ति की मौत और 20 लोगों के घायल होने पर कहा कि यह केन्द्र सरकार की विफलता को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली (Delhi) में जल भराव के लिए जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। ताकि सरकारें सिस्टम में सुधार कर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हो ओर दिल्ली की जनता को परेशानियों से मुक्ति मिल सके।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मानसून की पहली बारिश के बाद जल भराव से राजधानी पूरी तरह अस्त व्यस्त होने के साथ सड़के, अंडरब्रिज, एयरपोर्ट, रेलवे कॉलोनी, पॉश कॉलोनी, अनाधिकृत कॉलोनी के घरों में पानी घुसने से परेशान हुए लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने 12 जून को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आगाह किया था कि मानसून से पूर्व दिल्ली के नालों की सफाई सुनिश्चित करें। परंतु पहली बारिश में जल भराव ने पिछले 10 वर्षो के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह चिंताजनक है कि टर्मिनल-1 एयरपोर्ट की छत गिरने के बाद 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 20 लोगों का घायल होना केन्द्र सरकार की विफलता को दर्शाती है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और सिद्धार्थ राव मौजूद रहे।

आगे अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस दिल्ली में जल भराव के कारण फंसे बसों, टैम्पों, कारों को क्रेन से निकालने के अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में अभी 5 क्रेनों को लगाया है। जल भराव में फंसा जरूरतमंद कोई भी व्यक्ति हमें 9625777907 पर जानकारी में अपना नाम, लोकेशन और नम्बर भेजेगा, दिल्ली कांग्रेस की टीम तुरंत उन्हें राहत पहुंचाएगी। 2 क्रेन हमेशा दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को परेशानियों से निजात दिलाने में दिल्ली और केन्द्र सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई जिसका परिणाम आज जल भराव से थमी हुई दिल्ली को पूरी दुनिया देख रही है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।