पूर्वी दिल्ली में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के लिए मांगा समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 मई 2024): पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरिता विहार इलाके के जनसभा करने पहुंचे। जहां उन्होंने हर्ष मल्होत्रा को वोट देकर जीताने की बात कही और कहा कि हर्ष मल्होत्रा को दिया गया एक-एक वोट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर जमकर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन में दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं है अपने ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को अपने सहायक से जमकर पिटवाया है और अपने सहायक वैभव कुमार को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं , शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री को जो महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते।

दिल्ली की सत्ता झूठ बोलकर हासिल की, अन्ना हजारे ने आंदोलन के बाद कहा था कि कोई राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे, परंतु फिर भी अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाई।

भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है और देश के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है जिसके वजह से आज देश में हमारी इकोनॉमी पांचवें नंबर पर है। 25 करोड लोगों को हमारे प्रधानमंत्री ने गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई व्यक्ति गलत कह सकता है परंतु पार्टी ना कभी गलत रहती है ना गलत करती है। कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के भरोसे को तोड़ा है उन्होंने कहा था कि जिस कांग्रेस के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी गई, उसके नाम से कोई राजनीतिक दल नहीं बनना चाहिए। रक्षा मंत्री आगे कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता की आंखों में धूल झोंकर राजनीति नहीं की बल्कि आंखों में आंख डालकर राजनीति की है। मैं पत्रकार साथियों से कहना चाहूंगा कि यदि मैं कुछ गलत कहूं तो कल के पेपर में आप छाप देना मैं शीश झुकाकर माफी मांग लूंगा।

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, लोकसभा प्रभारी अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महेंद्र आहूजा, दिल्ली प्रदेश प्रवका यासिर जिलानी, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंदर धामा, जिला प्रवका अतुल सिंह, निगम पार्षद ब्रह्म सिंह व नीतू मनीष चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।